बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्राचीन शिवलिंग के अंग कवच का दुग्धाभिषेक कर की स्थापना

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शनिवार को ग्राम बाकुड़ के प्राचीन हनुमान मंदिर में रामायण मंडल के तत्वाधान में पंडित हरीश शुक्ला बैतूल के द्वारा बाबा महाकाल आशुतोष के प्राचीन शिव लिंग के पीताम्बरा अंग कवच का दुग्धाभिषेक कर स्थापना की गई। बाबा को गांव भ्रमण भी कराया गया। यह शोभायात्रा बजरंग मंदिर से हनुमान मंदिर बाकुड़ जोड़, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर गायत्री चौक होते हुए सभी प्राचीन मंदिरों में पहुंची और पूजन किया गया।

    कवच की स्थापना कर 24 घंटे का अखंड महाशिव जाप कीर्तन चालू प्रारम्भ किया गया। कल 19 तारीख को महाभंडारे का आयोजन होगा। समिति के दिवाकर वागद्रे, किशोरी लाला मालवीय, लीलाधर कापसे, श्रीराम गव्हाड़े, कचरू डोंगरे, पवन मालवीय, गोलू गव्हाड़े, पुरुषोत्तम मालवीय, लोकेश धोटे, शंकर सोनारे ,मोहन ठाकरे, मुकेश लोखंडे एवं ग्राम के सभी भक्तों का आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी ने गांव की सुख, समृद्धि के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button