Jio Best Recharge Plan: Jio ने लांच किया जबरा प्लान, मूवी, मैच सबकुछ फ्री में, देखें डिटेल्स
Jio Best Recharge Plan: Jio launches Jabra plan, movie, match everything for free, see details
Jio Best Recharge Plan: अगर आप एक रिलायंस जियो सिम यूजर्स हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का शौक रखते हैं तो आपके लिए कंपनी ने एक नया पोस्टपेड ओटीटी प्लान लॉन्च किया है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह एक मंथली प्लान है, जो 888 रुपये का है। इस प्लान को जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर दोनों ही यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा के साथ जरूरत के सभी ओटीटी ऐप भी दिए जाएंगे। यकीन नहीं, तो चलिए इस प्लान के बारे में फुल डिटेल से जानते हैं।
- यह भी पढ़ें: iQoo Z9x 5G : ये फोन तो लेना ही पड़ेगा! 6000mAh बैटरी और इतनी कम कीमत देखते ही खरीदने दौड़ पड़ेंगे
जियो 888 रुपये वाला कैसा हैं प्लान?
इस नए प्लान में आप ग्राहक 30 Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का यूज कर सकते है। साथ ही इसमें आपको नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान, अमेजन प्राइम और जियोसिनेमा प्रीमियम जैसे 15 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यानी एक प्लान में ओटीटी ऐप्स की स्ट्रीमिंग के साथ आपको अनलिमिटेड डेटा भी मिल रहा है। ऐसे में आपको अलग से कोई भी रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती है।
अगर आप एक प्रीपेड प्लान यूजर हैं, तो आप 888 रुपये वाले इस प्लान का लुत्फ आराम से उठा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सभी मौजूदा यूजर आसानी से नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे हैं कि इस प्लान में आपको वॉइस कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
- यह भी पढ़ें: Gold Is Real or Fake: सोना खरीदने जा रहे हैं, ठहरिये… 2 मिनट में ऐसे पता करें कहीं नकली तो नहीं!
जियो का आईपीएल धन धना धन ऑफर (Jio Best Recharge Plan)
इस प्लान पर हाल ही में लॉन्च हुआ जियो आईपीएल धन धना धन ऑफर भी लागू होगा। जियोफाइबर हो या एयरफाइबर दोनों ही ग्राहक अपने जियो होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर 50 दिन का डिस्काउंट क्रेडिट वाउचर हासिल कर पाएंगे। जियो आईपीएल धन धना धान ऑफर को सिर्फ 31 मई 2024 तक ही लागू किया गया है, जिसका फायदा लेना चाहते हैं तो फटाक से रिचार्ज करवा लीजिए।
- यह भी पढ़ें: PM Kisan 17th Installment: इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान की 17वीं किस्त का पैसा, भूलकर भी न करें ये गलतियां
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




