बड़ी खबरें

LPG Price Today: ₹103 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर के घट गए दाम देखें, ताजा रेट

LPG Price Today: LPG cylinder became costlier by ₹ 103, see the reduced price of commercial cylinder, latest rate

LPG Price Today: ₹103 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर के घट गए दाम देखें, ताजा रेट
Source: Credit – Social Media

LPG Price Today: कल 1 अप्रैल 2023 (1st April 2023) को नया वित्तीय वर्ष (New Financial Year) शुरू हो जाएगा और सभी पेट्रोलियम कंपनियां (Petroleum Companies) अपना रेट अपडेट करेगी। यानी कि एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो जाएंगे। पिछले 1 साल की बात करें तो एलपीजी गैस सिलेंडर ₹103 महंगा हुआ है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹134 सस्ता हुआ है।

LPG Price Today: आज (31 March 2023) इस रेट पर मिल रहे घरेलू सिलेंडर

श्रीनगर में 1219 रुपए घरेलू सिलेंडर पर मिल रहा है। वहीं दिल्ली में 1103 रुपए, पटना 1201 रुपए, लेह 1299 रुपए, आईजोल 1260 रुपए, अंडमान 1179, रांची 1160.5, शिमला 1147.5, डिब्रूगढ़ 1145, लखनऊ 1140.5, उदयपुर 1132.5, इंदौर 1131, कोलकाता 1129, देहरादून 1122, विशाखापट्टनम 1111, चेन्नई 1118.5, आगरा 1115.5, चंडीगढ़ 1112.5, अहमदाबाद 1110, भोपाल 1118.5, जयपुर 1116.5, बेंगलुरू 1115.5, मुंबई 1112.5, कन्या कुमारी 1187 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।

Source: IOC

एक महीने में बढ़े कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

बता दें कि बीते माह मार्च में एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए। घरेलू सिलेंडर के विपरित कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते रहे।

बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button