Ladli behna Yojana MP: अब आज नहीं आएगी लाड़ली बहनों के खातों में राशि, यह है वजह
Ladli behna Yojana MP: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 13 जून को ट्रांसफर की जानी थी। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात की जानकारी दी थी। इस घोषणा के बाद बहनें यह सोचकर खुश थीं कि इस महीने योजना की राशि के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आज इस योजना की राशि मुख्यमंत्री द्वारा ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
सीएम मोहन यादव जून माह में मिलने वाली योजना की 25वीं किस्त जबलपुर में आज 13 जून को आयोजित कार्यक्रम से अंतरित करने वाले थे। इस दिन 1.27 करोड़ बहनों के खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर किए जाने थे। इसके साथ 26 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि जारी की जानी थी।
इसलिए नहीं होगी राशि ट्रांसफर (Ladli behna Yojana MP)
आज 13 जून को यह राशि ट्रांसफर नहीं होने की वजह है कि कल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आज 13 जून को होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। यही कारण है कि जबलपुर में होने वाला यह कार्यक्रम भी नहीं होगा। इसी के चलते अब लाड़ली बहनों को थोड़ा इंतजार राशि के लिए करना होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 12, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
अब कब मिलेगी योजना की राशि (Ladli behna Yojana MP)
संभावना जताई जा रही है कि 13 जून के कार्यक्रम अब 16 जून को आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 16 जून को ही लाड़ली बहना योजना की राशि भी लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की जाएगी। हालांकि अभी इस संबंध में कोई घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है।

रक्षाबंधन पर मिलेगी अतिरिक्त राशि (Ladli behna Yojana MP)
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की थी कि रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को लाड़ली बहना योजना में अतिरिक्त राशि दी जाएगी। पिछले साल भी सभी बहनों को 250 रुपये की राशि रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त दी गई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री यह भी कह चुके हैं कि योजना की राशि भी 1250 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रति माह तक की जाएगी।

अप्रैल माह से बढ़ाई गई अवधि (Ladli behna Yojana MP)
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त पहले 1 से 10 तारीख के बीच जारी की जाती थी। लेकिन, अप्रैल 2025 से यह अवधि बढ़ा दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने यह फैसला किया था कि अब योजना की किस्त हर महीने 15 तारीख के आसपास जारी की जाएगी। इसी के चलते अप्रैल में 16 और मई में 15 तारीख को किस्त जारी की गई थी। अब इस महीने 13 जून को राशि का भुगतान किया जाएगा।
शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना (Ladli behna Yojana MP)
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना देश की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना को शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 से शुरू की गई थी। सबसे पहले इसमें 1000 रुपये दिए जाते थे। इसके बाद 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया था। उसके बाद से अभी तक इतनी ही राशि मिल रही है। (Ladli behna Yojana MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



