बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
डॉ. आशीष के पिता शंकरलाल बंसकार का निधन

बोरदेही। आमला ब्लॉक के बोरदेही में पदस्थ आयुष डाॅ. आशीष बंसकार के पिताजी और नगर पालिका आमला के पूर्व सीएमओ शंकरलाल बन्सकार का बीमारी के चलते गुरुवार सुबह बैतूल में निधन हो गया है। उनकी अन्तिम यात्रा लल्ली चौक टिकारी से कोठीबाजार मोक्षधाम बैतूल के लिए आज दोपहर 2 बजे निकलेगी। उनके निधन पर अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, परिजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।



