मध्यप्रदेश अपडेट

Weather Forecast MP : दाना चक्रवात से दो दिन बेअसर रहेगा मध्यप्रदेश

Weather Forecast MP : चक्रवाती तूफान दाना भले ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचा रहा हो, लेकिन 2 दिन तक मध्यप्रदेश पूरी तरह बेअसर रहेगा। दो दिन बाद जरुर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसका थोड़ा-बहुत देखने को मिल सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से खुला है। उज्जैन संभाग में जरुर तापमान में गिरावट देखी गई है।

गुरुवार से प्रदेश भर का मौसम पूरी तरह से खुल चुका है। वहीं मौसम केंद्र भोपाल द्वारा शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन में अगले 48 घंटों में भी मौसम के इसी तरह से खुले रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

Weather Forecast MP : दाना चक्रवात से दो दिन बेअसर रहेगा मध्यप्रदेश

दो दिन बाद यहां बारिश की संभावना

इसके अलावा मौसम विभाग ने 25 से 29 अक्टूबर तक का मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार 25 और 26 अक्टूबर को भी मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके बाद 27, 28 और 29 अक्टूबर को जरुर पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और झंझावत के साथ अल्प से मध्यम बारिश की संभावना है।

Weather Forecast MP : दाना चक्रवात से दो दिन बेअसर रहेगा मध्यप्रदेश

तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन संभाग को छोड़ शेष जगह न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। सबसे कम तापमान शाजापुर के गिरवर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजगढ़ में 16, नर्मदापुरम के पचमढ़ी और इंदौर में 16.8, बैतूल में 17.2 और शिवपुरी के पिपरसमा व धार में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button