मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi: एक बार स्कूल में जबरदस्ती गाना गाने के लिए खड़ा कर दिया, फिर पप्‍पू ने किया ऐसा काम…हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप

Funny Jokes In Hindi: Once in school, I was forced to stand up to sing a song, I also made everyone stand up by singing the national anthem.

Funny Jokes In Hindi: एक बार स्कूल में जबरदस्ती गाना गाने के लिए खड़ा कर दिया, फिर पप्‍पू ने...

Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

फनी जोक्‍स - हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)

फनी जोक्‍स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)

एक बार स्कूल में
जबरदस्ती गाना गाने के लिए
खड़ा कर दिया
पप्‍पू ने भी राष्ट्रगान गा कर
सबको खड़ा कर दिया।

भिखारी – ऐ भाई एक रुपया देदे, तिन दिन से भूखा हूँ।
राहगीर – तिन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा..?
भिखारी – वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!

बंता ने हजामत की दुकान खोली।
एक ग्राहक शेव कराने आया।
बंता: मूंछ रखनी है?
ग्राहक: हां।
बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए:
लो रख लो, जहां रखनी है।

कहते हैं जो सोवत है सो पावत है,
लेकिन जो जागत है,
वह कौन सा पहाड़ खोदत है, 
मोबाइल ही तो चलावत है।

एक आदमी मेडिकल स्टोर पर गया।
आदमी – जहर दे दो भाई।
दुकानदार – बिना पर्ची के नहीं मिल सकता।
आदमी ने शादी का कार्ड दिखाया।
दुकानदार- बस पगले रूलाएगा क्या
बड़ी बोतल दूं या छोटी ?

पिताजी – बेटा जरा मेरे जूते लाना,
बेटा – पिता जी, जूता एक लाना है या दोनों,
पिता जी – पहले तो दोनों जूते की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेकर आ ।

वकील – तलाक करवाने के लिए
60,000 रूपये लगेंगे।
मुवक्किल – पागल हो क्या?
पंडित जी ने 1,101 रूपये में शादी करवाई थी।
वकील- देख लिया न सस्ते काम का नतीजा।

Related Articles

Back to top button