बैतूल अपडेट

Betul Samachar : बेटियों ने दी मुखाग्नि तो नम हो उठी हर किसी की आंखें

Betul Samachar : बैतूल। शुक्रवार को प्राचार्य केशोराव जौंजारे का सुबह चार बजे निधन हो गया। वे जिला अस्पताल में भर्ती सरकारी हायर संकडरी स्कूल झल्लार में पदस्थ थे। हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ। वे 60 साल के थे।

Betul Samachar : बैतूल। शुक्रवार को प्राचार्य केशोराव जौंजारे का सुबह चार बजे निधन हो गया। वे जिला अस्पताल में भर्ती सरकारी हायर संकडरी स्कूल झल्लार में पदस्थ थे। हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ। वे 60 साल के थे।

श्री जौंजारे अपने परिवार के साथ बैतूल के पास जामठी भारत-भारती में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार कोठीबाजार स्थित मोक्षधाम में किया गया। लोगों की तब आंखें नम हो गईं जब उनकी दोनों बेटियों ने पिता को मुखाग्नि दी। बताया जाता है कि उनका कोई पुत्र नहीं था।

रात 2 बजे बिगड़ी तबीयत

बताया जाता है कि प्राचार्य केशोराव जौंजारे की रात बजे अचानक तबियत बिगड़ गई थी। तब उनकी बेटी ने पड़ोसी बारीक खादीपुरे को फोन पर सारी स्थिति बताई। प्राचार्य की कार से ही वे उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया।

कोठीबाजार में अंतिम संस्कार 

सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। शुक्रवार को दोपहर में उनके निज निवास ग्राम जामठी से शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा में सामाजिक बंधु, स्कूल का स्टाफ व मित्रगण सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम कोठी बाजार में किया गया।

सोनू-निधि ने दी मुखाग्नि (Betul Samachar)

श्री जौंजारे की दो पुत्रियां है। शव को नम आंखों से दोनों पुत्रियां सोनू व निधि द्वारा मुखाग्नि दी गई। इस दृश्य को देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उनके पड़ोस में रहने वाले बारीक खादीपुरे ने बताया कि श्री जौंजारे ने कल शाम तक खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवाई और मुझे साथ लेकर खेत में भी गए।

रास्ते में करते रहे बात (Betul Samachar)

खबर मिलते ही मैं रात को उन्हें उनकी ही कार से लेकर जिला चिकित्सालय आया। रास्ते में वे मुझसे बात भी करते रहे और मुझे सांत्वना देते हुए बोले कि काका आप चिंता मत करो मैं ठीक हूं। मैं उन्हें भर्ती करके घर आ गया। लेकिन, सुबह खबर मिली कि उनका निधन हो गया। शवयात्रा में शामिल लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे http://betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें http://betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button