बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Swachh Bharat Mission: कहीं शौचालय में दरवाजे नहीं, तो कहीं पड़े हैं जीर्ण शीर्ण हालत में, नहीं हो रहा उपयोग

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के आमला ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छ भारत अभियान कैसे चल रहा है, इसका नजारा जिला मुख्यालय की आसपास की पंचायतों में ही देखने को मिल जाता है। इस अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ रही है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत कोई भी नहीं समझ रहे हैं।

    अभियान की बानगी मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत में देखी जा सकती है। मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत तोरणवाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान पूरी तरह फैल दिखाई पड़ रहा है। ग्राम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालयों की हालत खस्ता है। किसी के घर के शौचालय में दरवाजे नहीं हैं तो किसी के घर के शौचालय जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। उन्हें देखकर आसानी से समझ आ जाता है कि लंबे अरसे से उनका उपयोग ही नहीं किया गया।

    बताया जाता है कि 12 हजार की लागत से निर्मित शौचालय में शुरू से ही भ्रष्टाचार चल रहा था। शौचालयों का निर्माण पंचायतों द्वारा किया जाना था, लेकिन पंचायतों ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदारों को सौंप दी थी। जिसके चलते शौचालय भी अनियमितता की भेंट चढ़ गए। पंचायत और ठेकेदारों द्वारा राशि बचाने के चक्कर में घटिया मटेरियल से शौचालयों का निर्माण किया गया। जिसके कारण शौचालय की हालत खस्ता होने लगी।

    शौचालय के साथ ही वाश बेसिन भी लगाना था। लेकिन कही वाश बेसिन लगाया गया तो कहीं वाश बेसिन का नामोनिशान ही नहीं है। ग्राम पंचायत तोरणवाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान कहीं दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। ग्राम में जगह-जगह गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। पंचायत सचिव व रोजगार सहायक भी इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button