यूथ अपडेट

CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई

CA Topper, Youngest CA Nandini Agrawal, Youngest CA of World, Nandini Agrawal, CA Nandini Agrawal, Nandini Agarwal salary, Nandini

CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई
CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई

CA Topper, Youngest CA of World : आज की दुनिया में कोई भी चीज ऐसी नहीं है जो संभव ना हो। इंसान में ऐसी ताकत होती है जो असंभव कार्य को भी संभव कर देता है। लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत, हौसला और दृढ निश्चय की जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोगों में इतना स्पेशल टैलेंट होता है कि वह बहुत कम समय में ऐसा मुकाम हासिल कर लेते हैं, जो लोग कई सालों के मेहनत के बाद भी नहीं कर पाते हैं।

ऐसा ही करके दिखाया है एक छोटे शहर की नंदिनी अग्रवाल ने। नंदिनी ने मात्र 19 साल की उम्र में इसे CA की परीक्षा पास कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। पढ़िए इनकी पूरी सक्सेस स्टोरी- आइए जानते है नंदिनी अग्रवाल की सक्‍सेस स्‍टोरी के बारे में….

छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई
CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई

नंदिनी अग्रवाल परिचय

नंदिनी अग्रवाल, जोकि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में ब्रिलियंट रही हैं, और बाकी बच्चों के मुकाबले कुछ क्लास आगे ही रही हैं। अपनी काबिलियत के कारण उन्होंने 8वीं, 9वीं छोड़ सीधे 10वीं कक्षा में एडमिशन ले लिया था और अच्छे नंबरों से उसे पास किया। उन्होंने महज 13 वर्ष की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली थी। बता दें कि नंदिनी के पिता वकील हैं, वहीं उनकी मां गृहिणी हैं। उनका एक भाई भी है, जोकि उनसे 2 साल बड़ा है।

छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई
CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई

नंदिनी अग्रवाल ने कहां से पढ़ाई की है?

नंदिनी अग्रवाल ने विक्टर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से 11वी और 12वी की शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट एसोसिएशन और भारत के चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से पढ़ाई की है।

मात्र 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने 12वीं की परीक्षा क्लियर की थी। यही नहीं, 12वीं में उन्होंने 94.50% अंक लाकर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उनका लक्ष्य था सीए बनना तो उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई
CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई

सीए नंदिनी ने कैसे की पढ़ाई?

नंदिनी अग्रवाल ने सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाकर रखी। इसके साथ-साथ उन्होंने और उनके भाई ने पढ़ाई प्रभावित ना हो इसलिए 3 साल तक किसी कार्यक्रम या गतिविधियों में हिस्सा नहीं लिया। दोनों ने ऑनलाइन कोचिंग को एक मुख्य साधन के रूप में देखा। टीओआई को दिए एक इंटरव्यू में नंदिनी ने कहा कि उनके भाई का करियर में अहम योगदान दिया है।

छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई
CA Topper : छोटे शहर की लड़की ने 19 साल की उम्र में CA परीक्षा में टॉप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई

इसमें भी उन्होंने बड़ा कारनामा करते हुए मात्र 19 वर्ष की उम्र में परीक्षा क्लियर कर ली। इसी के साथ वह विश्व में सबसे कम उम्र में सीए बनने वाली महिला बन गईं। जिसके लिए हाल ही में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। उन्होंने साल 2021 की सीए परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

उनके भाई भी 2021 की सीए परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल कर सीए बन गए हैं। भाई-बहन की इस जोड़ी ने एक साथ सीए की परीक्षा क्लियर कर देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button