Gold Silver Price Today: सोने-चांदी ने फिर तोड़ा दिल, भाव जान लोगों ने पकड़ लिया सिर
Gold Silver Price Today: Sone-Chandi again broke the heart, people's feelings were taken away

Gold Silver Price Today: आज फिर सोने के दाम ने लोगों का दिल तोड़ा हैं। कुछ दिनों की राहत के बाद आज फिर सोने में चमक देखने को मिली है। वहीं चांदी भी पीछे नहीं है। चांदी के रेट में भी तेजी नजर आई हैं। इस समय देश में शादियों पर ब्रेक लगा हुआ है। इसके बाद मई महीने में शादियां फिर शुरू होगी। अनुमान हैं कि अगले महीने तक सोने के भाव 65 हजार को छू सकते हैं। आइए, जानते हैं क्या है आज के सोने-चांदी के भाव…
सोने के भाव में फिर से तेज़ी दिखी है। कल सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 59,670 था। वहीं आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 60,330 है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 54,700 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,300 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 74,600 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 74,000 रूपए रहा था। मतलब चांदी के भाव बढ़े हैं।

Also Read : Hanuman ji ka bhajan: हनुमान जी के ये भजन सुनकर करें सुबह की शुरूआत…
जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold Price Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 74,600 रूपए किलो है।

Also Read : Spy Charger: फोन की चार्जिंग के साथ घर की जासूसी करता है यह चार्जर, ऐसे करेगा रखवाली

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
- HUID के बिना नहीं खरीदें सोना
सरकार के नए नियम के अनुसार अब गोल्ड ज्वैलरी में 6 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर अनिवार्य होगा, जो कि सोने की शुद्धता को बतायेगा। दूसरी ओर जिन गोल्ड ज्वैलरी में यह नंबर नहीं होगा, उनकी बिक्री नहीं की जा सकेगी। यदि कोई आपको ऐसी ज्वैलरी बेचता है तो आपको उसे बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए।
- Also Read : Bike Stunt Viral Video: सड़क पर नागिन की तरह लहरा रहेे थे बाइक, अगले ही पल खत्म…टाटा बाय-बाय
यहां समझे क्या है नियम
यहां यह जानना जरूरी है कि अब जो भी गोल्ड ज्वेलरी बेची जाएगी, उसमें एक यूआईडी नंबर का होना अनिवार्य है। यह 6 डिजिट का होगा। दूसरी ओर अभी तक गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में 4 नंबर देखने को ही मिलते थे, जहां गोल्ड ज्वैलरी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का लोगो, हॉलमार्क करने वाले सेंटर की पहचान, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि शामिल होती थी। वहीं अब सरकार ने 4 डिजिट मार्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
- Also Read : Oldest Bank In India: यह है भारत का सबसे पुराना बैंक, आजादी के पहले लाहौर में हुई थी स्थापना
यहां जानें क्या है HUID नंबर (Today Gold-Silver Rate)
HUID का फुल फॉर्म हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (Hallmark Unique Identification) है, जोकि अल्फान्यूमेरिक रूप में हम सबके सामने होगा। वहीं यह 6 डिजिट वाला HUID लेटर्स और नम्बरों का कॉम्बिनेशन होगा, जिसके जरिये आप यह जान सकेंगे कि आपकी गोल्ड ज्वैलरी कहां बनी हुई है, साथ ही हॉलमार्किंग सेंटर का पता भी HUID नंबर के जरिये से किया जा सकेगा। इसके साथ ही HUID में BIS का लोगो, गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता आदि भी शामिल होगी।
- Also Read : Peel-Off Mask At Home: गर्मियों में त्वचा का निखार पाने लगाए घर पर बना ये मास्क, लोग पूछेंगे खूबसूरती का राज
इस एप से कर सकेंगे चेक
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने नियम बदले तो है। इसके साथ ही लोगों को सहूलियत भी दी है। सरकार ने BIS केयर एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिये से आप HUID नंबर में दी गई जानकारी को आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए आपको इस BIS केयर एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना होगा, वहीं इंस्टॉल करने के बाद इसमें HUID नंबर को डालना होगा। जैसे ही आप HUID नंबर को इस एप के जरिये सर्च करेंगे वैसे ही आपको ज्वैलर्स का नाम, हॉलमार्किंग की तारीख, हॉलमार्किंग सेंटर का पता और गोल्ड ज्वैलरी की शुद्धता के बारे में पता लग जायेगा।
मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।
बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



