बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

chunav ka bahishkar : चार वार्डों के लोगों ने किया चक्काजाम, करेंगे चुनाव बहिष्कार ; बोले- अतिक्रमण हटाने में हुआ भेदभाव, काम भी गुणवत्तापूर्ण नहीं

फोटो : सचिन जैन

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल शहर के 4 वार्डों में भी नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार का ऐलान हो गया है। खंजनपुर क्षेत्र में हटाए अतिक्रमण में पक्षपात करने और कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किए जाने का उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने पुन: सीमांकन कर बगैर पक्षपात के अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इसी मांग को लेकर उन्होंने शनिवार को चक्काजाम किया। इसके साथ ही चुनाव के बहिष्कार की बात भी कही।

पिछले दिनों खंजनपुर क्षेत्र से सड़क बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया गया था। इस कार्यवाही से 4 वार्ड के लोग प्रभावित हुए थे। इसे लेकर क्षेत्र के निवासियों में खासा आक्रोश है। क्षेत्र के बबलू सायरे और प्रकाश माथनकर का कहना है कि अतिक्रमण हटाने में खासा पक्षपात किया गया। हमें ज्ञात हुआ है कि 6 मीटर की रोड बनना है। दूसरी ओर जहां 10 मीटर जगह है वहां अधिक अतिक्रमण हटा दिया। जहां कम जगह थी वहां कम अतिक्रमण हटाया गया है। इससे साफ है कि अतिक्रमण हटाने में पक्षपात हुआ है।

यह भी पढ़ें… Nahi milegi sharab : बैतूल के अलग-अलग क्षेत्रों में 4 और 11 जुलाई को शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगी शराब दुकानें, फिर दो दिन बाद ही खुलेंगी

फोटो : सचिन जैन

लोगों में इस बात को लेकर भी खासी नाराजगी है कि ऐन बारिश के पहले अतिक्रमण हटाया गया। उनका कहना है कि बारिश के पहले तोड़ फोड़ से घरों में पानी घुस रहा, छत टपक रही, घरों में जाने को जगह नहीं है। महिलाओं और बच्चों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। अभी जो नाली बनाई जा रही है, उसमें मटेरियल भी गुणवत्तापूर्ण उपयोग नहीं किया जा रहा है। इन्हीं सब को लेकर क्षेत्रवासियों ने आज दोपहर में खंजनपुर में चक्काजाम कर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें… Online Earning : इस एप पर रोज बिताएं 10 मिनट और कमाएं पैसे, न लाइक करना है और न ही फारवर्ड, गजब का है ऑफर

यह है क्षेत्रवासियों की मांग

श्री सायरे और श्री माथनकर का कहना है कि हमारी मांग है कि प्रशासन द्वारा पुन: सीमांकन कर निष्पक्ष तरीके से सभी दूर समान रूप से अतिक्रमण हटाया जाएं। सड़क का निर्माण सभी दूर समान चौड़ाई के साथ किया जाएं। इसके साथ ही सभी लोगों को व्यवस्थित तरीके से सुधार कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाएं। ऐसा नहीं होने पर जिन लोगों के अतिक्रमण तोड़े गए हैं, उनमें से एक भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। इसमें 4 वार्ड मालवीय, शिवाजी, दुर्गा और अर्जुन वार्ड के लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… Chunav me farjiwada : जो नहीं थे मौजूद, उनका भी डल गया वोट, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, चुनाव निरस्त करने की मांग

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button