बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खेत में मृत मिला वन्य प्राणी तो घर ले जा कर पकाने लगा, वन विभाग ने दबिश देकर दबोचा

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई वन परिक्षेत्र की मासोद बीट के ग्राम तेलिया में घर में वन्य प्राणी का मांस पका रहे ग्रामीण को वन विभाग के दल ने पकड़ कर मौके से मांस जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक रहंगडाले ने बताया मुखबिर से मिली सूचना पर शुक्रवार रात 8.30 बजे के दरमियान डिप्टी रेंजर प्रमोद कलसुले और टीम के साथ ग्रामीण श्रीराम पिता फगनू निवासी ग्राम तेलिया के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान श्रीराम घर में वन्य प्राणी का मांस पकाते हुए मिला। पूछताछ में श्रीराम ने बताया जंगल में स्थित उसके खेत में मृत अवस्था में लगभग 6 माह आयु की भेड़की मिली थी। जिसे घर पर लेकर आया था और उसका मांस पका रहा था।

डिप्टी रेंजर श्री कलसुले ने बताया मांस जप्त कर मांस का सैंपल जबलपुर की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच के बाद मांस किस वन्य प्राणी का है इसका खुलासा होगा। आरोपी श्रीराम के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 9, 50, 51 के तहत केस दर्ज कर आरोपी श्रीराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने आरोपी श्रीराम को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

Hunt : शिक्षक समेत 6 लोगों ने किया जंगली सुअर का शिकार, पार्टी की थी तैयारी कि तभी आ धमकी फॉरेस्ट की टीम, 3 गिरफ्तार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button