बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बुधवार को रानीपुर आ सकते हैं डीजीपी विवेक जौहरी

  • प्रकाश सराठे, रानीपुर
    रानीपुर थाने में बन रहे प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम का मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं एसपी सिमाला प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने म्यूजियम के निर्माण कार्य का जायजा लिया। ठेकेदार को म्यूजियम में जो काम रह गया है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। अंग्रेजों के जमाने के रानीपुर थाने के पुराने भवन में प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसकी तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है। बुधवार को डीजीपी विवेक जौहरी रानीपुर आ सकते हैं। डीजीपी के आने के पूर्व कलेक्टर-एसपी ने म्यूजियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button