देश/विदेश

WPL Auction 2023: इन महिला क्रिकेटर्स पर हुई पैसों की बारिश, भारत की ये खिलाड़ी रहीं सबसे महंगी

WPL Auction 2023: Money rained on these women cricketers, these Indian players were the most expensive

WPL Auction 2023: इन महिला क्रिकेटर्स पर हुई पैसों की बारिश, भारत की ये खिलाड़ी रहीं सबसे महंगीWPL AUCTION 2023: वूमेंस प्रीमियर लीग का आज ऑक्शन हुआ। ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई। टीमों में स्मृति मंधाना, एशले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों पर ऑक्शन में काफी पैसा खर्च किया गया। आज हम आपको वूमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में 4 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है।

WPL AUCTION 2023: स्मृति मंधाना

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना वूमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी है। इन्‍हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड रुपए में साइन किया है। इस बार स्मृति मंधाना के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में काफी शानदार जंग देखने के लिए मिली, लेकिन आखिर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की और स्मृति मंधाना को साइन किया।

एशले गार्डनर

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशले गार्डनर पर जमकर पैसों की बारिश हुई। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में स्मृति मंधाना के बाद एशले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं। गुजरात टाइटंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर को 3.20 लाख रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में यह दिग्गज ऑलराउंडर महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में गुजरात की जर्सी में नजर आएगी।

दीप्ति शर्मा

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को उम्मीद के मुताबिक बड़ी रकम मिली। इस ऑलराउंडर को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि भारतीय टीम में अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपनी गेंदबाजी में भी अहम योगदान देने वाली दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स की जर्सी में नजर आएंगी।

जेमिमा रोड्रिगेज(WPL Auction 2023)

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में जेमिमा रोड्रिगेज ने नॉटआउट मैच विनिंग पारी खेली। अब इस खिलाड़ी को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में बड़ी रकम मिली है। दरअसल, महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जेमिमा रोड्रिग्ज को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button