ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

छात्र और युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस, कराया पीएम


बैतूल। जिले के चोपना और भैंसदेही थाना क्षेत्र में एक छात्र और एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। दोनों शवों का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

चोपना थाना क्षेत्र के कोलिया गांव में गुरुवार को ग्यारहवीं क्लास के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार कोलिया गांव निवासी अनिल पिता प्रेमलाल (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनिल कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। रात 11 बजे तक वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था।

सुबह घर वालों ने छात्र का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुरुवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

इधर भैंसदेही थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम धावड़ा निवासी नितेश उइके पिता गुड्डू उइके (22) ने बुधवार शाम को 6 बजे अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। नितेश खेती-किसानी का काम करता था और खेत में ही बने मकान में रहता था। नितेश ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button