Betul News : बैतूल वासियों के लिए बड़ी खबर, पातालकोट एक्सप्रेस होंगी अब सुपरफास्ट, बदलेंगा समय
Betul News : बैतूल वासियों के लिए बड़ी खबर, पातालकोट एक्सप्रेस होंगी अब सुपरफास्ट, बदलेंगा समय। फिरोजपुर-सिवनी छिंदवाड़ा-फिरोजपुर के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो जाएगी। वही इसके ट्रेन का नंबर में भी परिवर्तन होने वाला है। अभी इस ट्रेन का नंबर 14624/14623 है सुपरफास्ट होने के बाद में इस ट्रेन का नंबर 20424/20423 हो जाएगा। अब यह ट्रेन फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह बदलाव 1 मार्च, 2025 से प्रभावी होगा।
समय में होंगा बदलाव
सुपरफास्ट होने के बाद में इस ट्रेन का समय कम हो जायेंगा। नंबर 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 05 मिनट से घटकर 26 घंटे 10 मिनट हो गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस का यात्रा समय 27 घंटे 40 मिनट से घटकर 27 घंटे 05 मिनट हो गया है।
नए समय पर आयेंगी यह ट्रैन
दोनों ट्रेनों का संशोधित समय सारणी भी भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर जारी कर दी गई है। ट्रेन नंबर 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से सुबह 4:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:20 बजे सिवनी पहुंचेगी, रास्ते में बीना (07:55/08:00), गंज बासौदा (08:31/08:33), विदिशा (08:58/09:00), भोपाल (10:50/10:55), रानी कमलापति (10:08/10:10), नर्मदापुरम (11:06/11:08), इटारसी (11:45/11:55) से होकर गुजरेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 20423 सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे सिवनी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:25 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी, रास्ते में इटारसी (02:35/02:45), नर्मदापुरम (03:03/03:05), रानी कमलापति (04:18/04:20), भोपाल (04:35/04:40), विदिशा (05:26/05:28), गंज बासौदा (05:55/05:57), बीना (07:05/07:10) से होकर गुजरेगी।
खास खबरे
- Betul Stubble Burning Action: नरवाई जलाने पर सख्ती के संकेत, कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- Betul Farm Dispute Murder: CRPF के पूर्व जवान की खेत की मेड़ के विवाद में हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Betul Humanity News: बैतूल से नेपाल तक इंसानियत की डोर, हेमंत खंडेलवाल की पहल से मिला सम्मानजनक अंतिम सफर
- Betul Mandi Bhav 18 April: बैतूल मंडी में सरसों-तुअर के तेज भाव, गेहूं की रिकॉर्ड आवक; जानें 18 अप्रैल के ताजा रेट
- Betul crime news: लाखों का कपास चुराने की थी साजिश, ऐसे फिरा अरमानों पर पानी; मुनगा ठगी मामले में डायरेक्टर गिरफ्तार



