बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हाइवे पर एक और हादसा, पोस्टमेन गंभीर घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर आज एक और हादसा हो गया। यहां ट्रक चालक बाइक सवार पोस्टमेन को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में पोस्टमेन गम्भीर रूप से घायल है। उन्हें चिचोली अस्पताल लाया गया है।

    यह भी पढ़ें… ब्रेकिंग: नेशनल हाइवे के बरेटा घाट पर बस पलटी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर स्थित आलमगढ़ में मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी और भाग गया। इससे बाइक सवार लच्छू धुर्वे (पोस्टमैन) निवासी बन्नू ढाना को को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें निजी वाहन से चिचोली अस्पताल ले गए हैं।

    यह भी पढ़ें.. हाइवे पर हादसा: भडूस में पलटी सरकारी जीप, ड्राइवर घायल

    उल्लेखनीय है कि ग्रामवासी बहुत दिनों से ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं। परंतु शासन-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यहां आए दिन एक्सीडेंट होते हैं।

    यह भी पढ़ें… हादसा: नेशनल हाइवे पर कंटेनर से टकराई बस

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button