मध्यप्रदेश अपडेट

Decision on increasing the honorarium : यहां रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ाने पर हुआ फैसला, इतना हो जाएगा इजाफा, मुख्‍यमंंत्री ने दिए निर्देश

Decision on increasing the honorarium: Here the decision was taken to increase the honorarium of employment assistants, this much will increase, the Chief Minister gave instructions

Decision on increasing the honorarium : यहां रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ाने पर हुआ फैसला, इतना हो जाएगा इजाफा, मुख्‍यमंंत्री ने दिए निर्देश

Decision on increasing the honorarium : (भोपाल)  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों को रोजगार और मजदूरी दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनजातीय बहुल जिलों में मनरेगा के कार्य प्राथमिकता से हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनरेगा में मजदूरों के खातों में शत-प्रतिशत मजदूरी का समय पर भुगतान किया जाए। जहाँ मजदूर आसानी से मिलें, ऐसे जिलों में मनरेगा के कार्यों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सड़क, तालाब और अधो-संरचना विकास के कार्य तेजी से पूरे किए जाएँ। जरुरतमंद लोगों को कार्य मिले। रोजी रोटी देने के कार्य में कोई कमी नहीं रहे। प्रदेश में मनरेगा के कार्यों की ज्यादा आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार से और अधिक राशि की मांग की जाए। ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की कोशिश करें। बैठक में ग्राम रोजगार सहायकों का मानदेय 1000 रूपये बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

Decision on increasing the honorarium : यहां रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ाने पर हुआ फैसला, इतना हो जाएगा इजाफा, मुख्‍यमंंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम के क्रियान्वयन में योगदान के लिए बनाए गए जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और पेसा मोबलाइजर के पदों की भर्ती की प्रक्रिया की जाँच की जाए। किसी भी स्थिति में फर्जी भर्ती न हो। ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिवों को प्रतिमाह वेतन देना सुनिश्चित करें। वेतन किसी भी हालत में रूकना नहीं चाहिए, इसके लिए विभाग गंभीरता से कार्य करे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँवों में सामुदायिक भवन बनवाने के लिए राशि जुटा कर कार्य करें। साथ ही जो घोषणाएँ की गई है, उन्हें पूरा किया जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन-आवास योजना के कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री जन आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त 2022 को की गई थी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत आवासों को शुरु कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में गंभीरता से कार्य करें। गोवर्धन परियोजना के कार्य में प्रगति बढ़ाई जाए। सड़कों के संधारण के लिए प्राथमिकता का निर्धारण किया जाए और पेसा नियम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button