बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रखकर दर्ज कराया एफआईआर का विरोध

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    NSUI द्वारा हर्ष भुसारी के नेतृत्व में ग्वालियर में संगठन के कार्यकर्ताओं पर षडयंत्र पूर्वक अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के विरोध में जनपद चिचोली में गांधी प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण तरीके से मौन प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया।

    इस मौके पर छात्र नेता हर्ष भुसारी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में पुतला दहन करना कोई अपराध नहीं है। विगत दिनों ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ता व NSUI के छात्रों द्वारा किए जा रहे पुतला दहन को रोकने के प्रयास में उप निरीक्षक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर खेद है। घायल पुलिसकर्मी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    एक दुर्घटना होने पर सरकार द्वारा NSUI के साथियों पर धारा 307 प्रयोग कर आपराधिक मामला दर्ज करना बेहद निंदनीय है। वास्तविकता में NSUI के साथियों ने ही पुलिसकर्मी की आग बुझाई हैं, और बचाने का कार्य किया है।

    विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सैम आर्य, युवर्क कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित आर्य, मिक्की आर्य, नगर अध्यक्ष हनी सोनी, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष क्रशांशु बावने, जतिन आर्य, शिवम नाथ, प्रणय आर्य, सूरज यादव, राजा राठौर, साहिल त्यागी एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button