देश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Tapti sarovar labalab : ताप्ती सरोवर हुआ लबालब, मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचा पानी, अब बस ओवरफ्लो का इंतजार

• विजय सावरकर, मुलताई
गुरुवार से जारी बारिश के बाद मुलताई स्थित तपती सरोवर में पानी की तेज गति से आवक बढ़ी। जिसके कारण ताप्ती सरोवर पानी से लबालब हो गया है। गुरुवार दोपहर तक सरोवर लगभग 6 फीट खाली था। लेकिन, बारिश के कारण पानी की आवक बढ़ी और शुक्रवार सुबह तक सरोवर लबालब हो गया।

शुक्रवार सुबह सती मंदिर के गर्भ गृह में पानी पहुंचा। उसके बाद सुबह लगभग 10 बजे पानी ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। मंदिर परिसर में लगभग 5 से 6 इंच पानी भरा हुआ है। नगरवासी खासकर युवा वर्ग ताप्ती सरोवर के ओवर फ्लो का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सरवर को ओवरफ्लो होने के लिए तेज बारिश की जरूरत है। वहीं तहसील क्षेत्र के अधिकांश डैम लबालब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें… Multai me jhamajham: झमाझम बारिश से ताप्ती सरोवर में पानी की आवक बढ़ी, ओवरफ्लो का नगरवासी कर रहे बेसब्री से इंतजार

• यह खबर आपने लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://www.betulupdate.com/ पर पढ़ी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button