बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शुक्रवार सुबह 7 बजे शिव मंदिर से शुरू होगी भव्य चुनरी पद यात्रा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पवित्र कार्तिक मास की पूर्णिमा पर्व पर बैतूल विधायक निलय डागा द्वारा विशाल चुनरी पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदुत्व की रक्षा और सर्वहारा की खुशहाली के संकल्प के साथ चुनरी यात्रा शुक्रवार सुबह 7 बजे लल्ली चौक स्तिथ प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होगी।

    सर्वप्रथम श्री डागा अपने परिजनों के साथ भगवान भोले नाथ का पूजन करेंगे। इसके पश्चात यात्रा खेड़ी ताप्ती के लिए रवाना होगी। पद यात्रा मरही माता मंदिर कोठी बाजार, थाना चौक, अखाड़ा चौक टिकारी, कारगिल चौक, सदर होती हुई दनोरा, भडूस, महदगांव, डहरगांव से खेड़ी ताप्ती तट पर पहुंचेगी। इसके पश्चात मंत्रोच्चार के साथ पूजन पाठ किया जाएगा और माता ताप्ती को चुनरी अर्पित की जाएगी। विधायक निलय डागा ने सभी धर्मावलंबियों से यात्रा में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button