मध्यप्रदेश अपडेट

MP News : नगरीय निकायों के कर्मचारियों को दीवाली के पहले मिलेगा वेतन

MP News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही वेतन भुगतान किया जाये।

MP News : नगरीय निकाय के कर्मचारियों को दीवाली के पहले मिलेगा वेतन

MP News : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही वेतन भुगतान किया जाये।

इस संदर्भ में नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री भरत यादव ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिये हैं कि चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मियों सहित आऊटसोर्स कर्मियों को भी अक्टूबर के वेतन का भुगतान दीपावली से पहले ही कर दिया जायें।

संचालनालय से की जाएगी मॉनीटरिंग

आयुक्त श्री यादव ने कहा है कि जिन निकायों में वेतन भुगतान की राशि संबंधी स्थापना व्यय चुंगी क्षतिपूर्ति से प्राप्त राशि से अधिक है, वहां निकाय अपनी निधि से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करें।

आयुक्त श्री यादव ने निकायों में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन भुगतान दीपावली से पहले ही करने के साथ ही नगरीय निकाय संचालनालय स्तर से इसकी मॉनीटरिंग किये जाने के निर्देश भी दिए हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए यह आदेश

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को वेतन भुगतान करने के पहले ही आदेश कर चुके हैं ताकि वे दीपावली का त्योहार अच्छे से मना सके।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button