बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रात के अंधेरे में खड़ा था कोयले से भरा ट्रक, पुलिस ने किया जब्त

  • शैलेंद्र गुप्ता, शाहपुर
    मंगलवार-बुधवार की रात में शाहपुर पुलिस ने अवैध कोयला भरा एक ट्रक जब्त करने में सफलता हासिल की है। ट्रक जब्त करने के बाद खनिज विभाग को सूचना दी गई है। खनिज विभाग की टीम ने शाहपुर पहुंच कर कार्यवाही शुरू की है। टीआई शिवनारायण मुकाती ने बताया कि मुखबीर से रात में सूचना मिली थी कि बरेठा गांव में एक ट्रक में अवैध कोयला भरा हुआ है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात 11.30 बजे घेराबंदी की। मौके पर ट्रक क्रमांक एमपी-48/एच-0834 खड़ा मिला जिसमें कोयला भरा हुआ था। ड्राइवर से जब पूछताछ की तो वह गोलमाल जवाब देने लगा। इस पर अवैध कोयले से भरे ट्रक को पुलिस थाने ले आई। खनिज विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई। आज सुबह खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

    सारनी माइंस में चोरी मामले की जांच शुरू, संदिग्धों से हो रही पूछताछ

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button