बैतूल अपडेट

Betul News: मौत से लग रहा था डर और गले भी लगाना था, इसलिए आंख पर बांधा कपड़ा और लेट गया पटरी पर, दर्दनाक घटना

▪️ विकास ठाकरे

Betul News: (घोड़ाडोंगरी)। जिंदगी से हताश हुए एक युवक को मौत को गले भी लगाना था और उससे डर भी लग रहा था। इसलिए उसने अपनी आंखों पर कपड़ा बांधा और रेलवे पटरी पर लेट गया। कुछ ही देर बाद ट्रेन आई और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। यह खौफनाक घटना मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार सुबह घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट के पास शुक्रवार को एक युवक आँख पर गमछा बांधकर रेल पटरी पर सिर रखकर लेट गया। इसी दौरान ट्रेन आ जाने से ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर कटकर अलग हो गया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया।

Betul News: मौत से लग रहा था डर और गले भी लगाना था, इसलिए आंख पर बांधा कपड़ा और लेट गया पटरी पर, दर्दनाक घटना
Betul News: मौत से लग रहा था डर और गले भी लगाना था, इसलिए आंख पर बांधा कपड़ा और लेट गया पटरी पर, दर्दनाक घटना

घोड़ाडोंगरी जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से महेंद्रवाड़ी गांव निवासी परसराम मर्सकोले उम्र 35 साल की मौत हो गई। मृतक की आंख पर गमछा बांध हुआ था एवं ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर काट कर अलग हो गया। (Betul News)

आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा गया है। घोड़ाडोंगरी जीआरपी मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि परशुराम मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह घोड़ाडोंगरी आने के लिए घर से निकाला था। (Betul News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button