नए झक्कास लुक में पेश हुई Renault की शानदार SUV, पॉवरफुल इंजन के साथ फीचर्स भी है स्टैंडर्ड
ऑटोमोबाइल सेक्टर में इन दिनों बहुत सी शानदार कार देखने मिल रही है और सबसे ज्यादा मार्केट में डिमांड SUV सेगमेंट में देखी जा रही है, लेकिन इस सेगमेंट में दिक्कत इसकी कीमत और माइलेज को लेकर है, इसीलिए कुछ लोग इसे खरीदने के लिए काफी सोच विचार करते हैं। आज हम आपके बजट में शानदार कार के बारे में बताने वाले है जिसका नाम Renault Kiger SUV है। तो चलिए जानते है इस कार के इंजन और फीचर्स के बारे में
Renault Kiger SUV का इंजन है काफी शक्तिशाली
Renault Kiger SUV का इंजन और पॉवर बहुत ही जबरदस्त है। इसमें आपको 1.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 98.63bhp की पावर और 152nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह SUV 20.62kmpl का दमदार माइलेज देती है।
Renault Kiger SUV के नए स्मार्ट फीचर्स
Renault Kiger SUV में फीचर्स की तो कोई कमी ही नहीं है इसमें आपको कम कीमत में लक्ज़री कार जैसे फीचर्स देखने मिल जाते है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 4 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे कई कम्फर्ट फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
Renault Kiger SUV की कीमत
Renault Kiger SUV एक बेहद किफायती SUV है जिसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस कार का सीधा मुकाबला आपको Tata Punch और Creta से देखने मिल जाता है।
खास खबरे
- MP TET Exam: मध्य प्रदेश में शिक्षकों की टीईटी पर बवाल, 1000 रुपए फीस को लेकर संगठनों ने उठाई आवाज
- MP Government Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई के इंक्रीमेंट से अगस्त की सैलरी में होगा बड़ा फायदा
- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की कब आएगी रिपोर्ट? एरियर और नई सैलरी पर सामने आया बड़ा अपडेट
- MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर तेज हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट
- Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, 19 अगस्त को खाते में आएंगे 1750 रुपये, सीएम मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर



