बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

death in accident : मम्मी-पापा के साथ खेत से घर जा रहे मासूम को कार ने कुचला, मौके ही दर्दनाक मौत, ग्राम बांगा की घटना

♦ अंकित सूर्यवंशी, आमला
बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में माता-पिता के साथ खेत से घर जा रहे एक मासूम को कार ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा ग्राम बांगा में मुख्य मार्ग पर हुआ। बोरदेही थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए मुलताई रवाना कर दिया है।

बोरदेही थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बांगा में नीरज यदुवंशी (6) अपने माता-पिता के साथ खेत जा रहा था। इसी बीच स्कूल के समीप मोरखा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया।

2 Death in accident : मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मासूम और युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर, स्टेट हाइवे पर हादसा

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। शव को पीएम के लिए मुलताई भिजवाया गया है। कार के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पतासाजी की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Accident : नेशनल हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी ; एक की मौत, आठ लोग घायल, तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button