वायरल अपडेट

Valentine Day Video: वैलेंटाइन डे मनाने प्रेमिका की छत पर पहुंचा प्रेमी, मिलने वाले थे गले तभी आ धमकी मां, फिर चप्पल से… देखें वीडियो

Valentine Day Video: The lover reached the roof of the girlfriend to celebrate Valentine's Day, was about to meet, only then the mother came threatening, then with slippers... watch video

Valentine Day Video: वैलेंटाइन डे मनाने प्रेमिका की छत पर पहुंचा प्रेमी, मिलने वाले थे गले तभी आ धमकी मां, फिर चप्पल से... देखें वीडियोValentine Day Video: आज वैलेंटाइन डे है। लवर्स इसे खूबसूरत तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रेमी प्रेमिका अपने वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे भी है जो गुपचुप तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर पाते हैं। कई बार बेचारे पकड़े जाते हैं और उनका बुरा हाल हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही हुआ। एक प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाने के लिए प्रेमिका के छत पर पहुंचता है। यह दोनों गले मिलने वाले ही होते हैं, तभी प्रेमिका की मां वहां पहुंच जाती है। इसके बाद का जो नजारा है उसे लोग बड़े मजे लेकर देख रहे हैं।

प्रेमिका से मिलने चुपके से छत पर पहुंचा प्रेमी(Valentine Day Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमी चुपके से प्रेमिका से मिलने के लिए छत पर पहुंचा है। इधर प्रेमिका पहले से ही छत पर प्रेमी का इंतजार कर रही थीं। दोनों छत पर बात कर ही रहे थे कि उन्हें पड़ोसी देख लेता है और तुरंत लड़की की मां को सारी कहानी बता देता है। इसके बाद लड़की की मां फौरन छत पर आ जाती है।

इस दौरान प्रेमी और प्रेमिका गले मिलने वाले ही होते हैं तभी मां आ जाती है। पैरों की आवाज सुनकर प्रेमी छत पर कहीं छिप जाता है, लेकिन पड़ोसी चिल्लाकर बता देता है कि लड़का वही छत पर ही छिपा है। फिर लड़की की मां उसे ढूंढने लगती है और ढूंढ कर दबोच ही लेती है। लड़के को पकड़ते हैं लड़की की मां कुटाई शुरू कर देती है। इसके बाद वह जैसे तैसे वहां से भागता है। फिर मां सीधी अपनी लड़की के पास पहुंचती है और उसकी भी कुटाई शुरू कर देती है। लड़की ने इतनी मार खाई है कि शायद ही वह दोबारा वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का सोचे।

यहां देखें वीडियो…

वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button