बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Weekly Special Trains : वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे मुंबई और नागपुर के बीच चलाएगा 18 साप्ताहिक गाड़ियां

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    गर्मी की छुट्टियों के लिए ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग से जल्द ही यात्रियों को निजात मिल जाएगी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई और नागपुर के बीच (18 ट्रिप) साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

    मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 01033 मुंबई-नागपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 09.04.2022 से 09.6.2022 (9 ट्रिप) तक प्रत्येक शनिवार (शुक्रवार/शनिवार की मध्यरात्रि) को रात्रि 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 3.32 बजे नागपुर पहुंचेगी।

    इसी तरह 01034 नागपुर-मुंबई साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 10.04.2022 से 05.06.2022 (9 ट्रिप) तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 1.30 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।

    इन ट्रेनों के यहां होंगे स्टॉपेज

    इन ट्रेनों के दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा में स्टॉपेज रहेंगे।

    विशेष ट्रेनों की ऐसी रहेगी संरचना

    इन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें गार्ड ब्रेक वैन शामिल है और एक जनरेटर वैन रहेगा।

    ऐसे करा सकते हैं आरक्षण

    विशेष ट्रेन संख्या 01033/01034 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 08.4.2022 को शुरू होगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button