बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती में रजत पदक विजेता शिवानी पवार डोंगरे को सुखवाड़ा ने दी 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    सर्बिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती में रजत पदक जीतकर घर, परिवार, समाज, राज्य और देश का नाम रौशन करने वाली बेटी शिवानी पवार डोंगरे के खाते में 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि सुखवाड़ा द्वारा हस्तांतरित कर दी गई।

    यह पुरस्कार राशि डहुआ आयोजन में सुखवाड़ा द्वारा कुमारी शिवानी पवार डोंगरे को दी जानी थी पर राष्ट्र मंडल खेल की तैयारी कर रही शिवानी पवार का अवकाश स्वीकृत न हो पाने से वह आयोजन में उपस्थित नहीं हो सकी थी।

    राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह अब 17 अप्रैल को

    आयोजन में न आ पाने पर खेद जताते हुए शिवानी पवार डोंगरे द्वारा इस सम्मान के लिए आभार माना गया है। ज्ञात हो, यह पुरस्कार राशि राष्ट्रीय भर्तृहरि विक्रम भोज पुरस्कार समिति भारत द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि के अलावा है।

    Multifaceted talent : मेघा परमार : माउंट एवरेस्ट पर लहराया परचम तो समुंदर की अतल गहराइयों तक भी पहुंचीं, बहुमुखी प्रतिभा की हैं धनी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button