मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी माँ से पूछा? माँ… इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है! हम लोग ऐसा क्यों….

Majedar Jokes: A baby hen asked its mother? Mother... humans take their name as soon as they are born! Why do we do this?

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

चिंटू: तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
मिंटू: एक दुकान खोली थी,
लेकिन अब जेल में है।
चिंटू: ओह! पर ऐसा क्यों?
मिंटू: भाई ने दुकान हथोड़े से खोली थी!

एक व्यक्ति अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के
डाक्टर के पास दिखाने ले गया।।
डाक्टर : मुंह खोलो दादी ।।
दादी: तुम्हारी बीवी रोज शाम को
तुम्हारे कम्पाउंडर के साथ घूमती है।।।!!
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना।।!!

चाय में कितनी चीनी लेंगे आप?
ये नौटंकी बस फिल्मों में ही होती है,
हमारे यहां तो जैसी भी बना दो निगलनी पड़ती है।

नारद मुनि ने औरतों से कहा-
अगर आपके पति आपको बहुत प्यारा
व रोमेंटिक मैसेज भेजते हैं
तो ये बहुत ही अच्छी बात है
मगर,
ये बात भी सोचने वाली है कि आखिर
उनको ये प्यारा रोमांटिक मैसेज किसने भेजा?
अच्छा बहनों अब मेरा काम पूरा हुआ, अब मैं चलता हूँ
नारायण नारायण नारायण

एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी माँ से पूछा?
माँ… इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है!
हम लोग ऐसा क्यों नही करते?
माँ ने कहा बेटा अपनी बिरादरी में
नाम मरने के बाद रखा जाता है!
चिकन टिक्का,
चिकन चिली,
चिकन तंदूरी
चिकन मलाई।
चिकन कढ़ाई
चिकन दो प्याजा

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button