Death In Accident : दो सड़क हादसे, ढाई महीने की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत
Death In Accident : बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे हुए। जिनमें ढाई माह की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। मृतकों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को चिचोली थाना क्षेत्र में ग्राम पाटाखेड़ा के पास दो मोटर साइकिलों की भिडं़त हो गई। हादसे में कायरा पिता गुलबदन परते उम्र ढाई माह निवासी कुटकुही की मौत हो गई है। हादसे में बच्ची की मां घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में गुलबदन घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए इटारसी के अस्पताल में भर्ती किया है। महिला अपनी बच्ची के साथ बाइक से पति से मिलने के लिए गई थी। वापस लौटते समय हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद बच्ची गोद से उछल कर नीचे गिर गई। इस बीच गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। (Death In Accident)
ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर (Death In Accident)
दूसरा हादसा भी चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा के पास हुआ है। इस हादसे में बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुलाजी नाम के व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फूलवती बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुट गई है। (Death In Accident)
- यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi A3 : Xiaomi का धांसू 5G फोन हुआ लॉन्च, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ डुअल कैमरा क्वालिटी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



