बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

attack with a furrow : सब्जी बेच रही पत्नी पर पति ने किया फरसे से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई में पुराने नागपुर नाके पर पुलिस सहायता केंद्र के पास सब्जी बेच रही महिला पर उसके पति ने फरसे से से जानलेवा हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजाद वार्ड निवासी रेखा बरथे का पति अनिल आए दिन शराब पीकर उससे विवाद करता है। सोमवार दोपहर में भी दोनों के बीच विवाद हुआ। रेखा बाई नागपुर नाके पर सब्जी बेचने का काम करती है। आज दोपहर में वह सब्जी बेच रही थी।

इसी दौरान पति अनिल आया और कटहल काटने का फरसा उठाकर रेखा बाई के सिर और हाथ पर वार कर दिया। पास में ही दुकान लगा रहे लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल रेखाबाई को इलाज के लिए अस्पताल लाया। जहां उसका इलाज जारी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button