बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एसपी ने माइंस चोरी मामले में किया आकस्मिक निरीक्षण

  • अब्दुल रहमान, सारनी
    कोयला खदान चोरी के मामले में एसपी ने बुधवार को सारनी माइंस का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। बुधवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने पाथाखेड़ा पहुंचने के बाद सारनी माइंस का आकस्मिक निरीक्षण कर मामले की सच्चाई को जानने की कोशिश की। घटना स्थल पर एडीशनल एसपी नीरज सोनी, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टीआई आदित्य सेन,सारनी माइंस के प्रभारी मैनेजर श्री घुड़माडे, वेकोलि सुरक्षा अधिकारी श्री चौहान, चौकी प्रभारी राकेश सरेआम मौजूद थे। एसपी सिमाला प्रसाद ने सारनी माइंस के अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों से घटना के बारे में बारीकी से जानकारी ली। एसपी ने 20 नवम्बर की रात में सारनी माइंस में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पाथाखेड़ा पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिमाला प्रसाद ने एक दिन पहले ही एडीशनल एसपी नीरज सोनी को जांच के लिए सारनी माइंस भेजा था। एसपी सिमाला प्रसाद ने सारनी माइंस चोरी के मामले में जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button