बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पेचकस लेकर पहुंच गया एटीएम से रुपये चुराने, रंगे हाथ धराया

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल शहर में एटीएम (ATM) काटकर लाखों रुपये उड़ाने का मामला अभी पूरी तरह से सुलझा भी नहीं है। इसी बीच आठनेर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव में स्थित एटीएम में भी चोरी का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि इस बार चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ। उसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें… बदमाशों ने साफ किया एटीएम, बैतूल शहर का मामला

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2022 की रात में सूचना प्राप्त हुई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति ग्राम माण्डवी के सेन्ट्रल बैक ऑफ इंडिया में लगे एटीएम मे घुसकर एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना पर रात्रि गश्त में लगे कर्मचारी एवं थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

    यह भी पढ़ें… 17 टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एटीएम से चोरी के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    उससे नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम महेंद्र पिता सन्तोष कासदे (20) निवासी ग्राम राजोला थाना आठनेर बताया। उसके कब्जे से औजार एक पेचकस एवं एक नई मोटर सायकल एचएफ डीलक्स जप्त की गई है। सेन्ट्रल बैंक के प्रबंधक सुमीत साहू की रिपोर्ट पर धारा 380, 511 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।

    यह भी पढ़ें… बैंकों में करते थे रिपेयरिंग और मेंटेनेंस, फिर चुराने लगे एटीएम से बैटरी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button