देश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

देखें वीडियो: OMG यह क्या… यात्रियों से खचाखच भरे रेलवे प्लेटफॉर्म के डिस्प्ले पर चलने लगा अश्लील मैसेज, शर्मशार और असहज हुए लोग, रेलवे में मचा हड़कंप

itarsi platform video
▪️ मंगेश यादव, इटारसी

Itarsi News: मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन (Itarsi Railway station) पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे कोच डिस्पले (coach display) पर अचानक कुछ आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्द डिस्पले होने लगे। इससे उस वक्त वहां मौजूद यात्री शर्मसार और असहज हो उठे। इस घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना रेलवे यात्री प्रतीक्षालय के बाहर लगे डिस्पले पर हुई। उप स्टेशन प्रबंधक से जानकारी मिलते ही प्रभारी स्टेशन प्रबंधक अजय पटेल ने तत्काल एमसीबी गिराते हुए डिस्पले बंद कराया। इस मैसेज का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसका वायरल वीडियो आप खबर के आखिरी में देख सकते हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए पटेल ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसके बाद तत्काल डिस्पले बंद करया गया है। यह डिस्प्ले ठेकेदार संचालित करता है। आशंका है कि किसी तकनीकी चूक या कर्मचारियों की हरकत के कारण आपत्तिजनक मैसेज डिस्पले पर रन हो गया। इस मामले की जांच कराई जाएगी।

इधर वीडियाे वायरल होने से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। डिस्पले सिस्टम संचालित करने वाले विभाग एवं ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अधिकारी ज्यादा बात करने से परहेज कर रहे हैं। शाम 5 बजे कुछ देर के लिए यह संदेश प्रसारित हो रहा था। उप स्टेशन प्रबंधक को शिकायत मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल एक्शन ले लिया। इस मैसेज की वजह से स्टेशन पर माैजूद यात्रियों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं देश के बड़े रेल जंक्शन के डिस्पले पर चले मैसेज के बाद रेलवे की निगरानी एवं ठेकेदार की लापरवाही भी उजागर हुई है।

यहां देखे वीडियो….

वैधानिक चेतावनी : वीडियो में कुछ अश्लील शब्द नजर आ सकते हैं। इसलिए कृपया वीडियो को सोच समझकर प्ले करें….

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button