Tiger Ka Video: जंगल में बाइक चलाते समय सामने आ गया खूंखार टाइगर, जान बचाने में हड़बड़ी में ऐसे उठाने लगे कदम, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो…

Tiger Ka Video: टाइगर को सबसे खतरनाक जानवरों में गिना जाता है। क्या हो जब आप बाइक से कहीं जा रहे हो और अचानक आपके सामने टाइगर आ जाए। ऐसा ही हुआ जंगल के रास्ते जा रहे बाइक सवारों के साथ। वह बाइक से जा रहे होते हैं, तभी अचानक उनके सामने एक टाइगर आ जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।
वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक कार के अंदर बैठा व्यक्ति वीडियो बना रहा है और अचानक दो बाइक सवार कार के पास आ जाते है। वहीं सामने सड़क पर एक टाइगर दिखाई देता है तो बाइक सवार अचानक रुकते हैं और तेजी से बाइक को पीछे ले जाने लगते हैं, हालांकि टाइगर इस दौरान काफी शांत मूड में होता है और वह हमला नहीं करता है। शुक्र है कि वह जंगल में चला जाता है वरना इन बाइक सवारों को लेने के देने पड़ जाते।
इसी वजह से आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “जब तक किसी के पास बाइक में बैक गियर नहीं है, अपने दिमाग के पीछे सामान्य ज्ञान का उपयोग करें और जंगली आवासों में धीमी गति से ड्राइव करें,” ।
देखें वीडियो:
As long as one doesn’t have a back gear in the bike, use common sense in the back of your mind & drive slow in wild habitats.
Via Ramesh Pandey. pic.twitter.com/7fBnwJUJiH— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 21, 2022



