यूटिलिटी अपडेट

Ladali Bahana Yojana New Update: लाड़ली बहना योजना के आने वाले हैं फार्म, यहां जानें संपूर्ण प्रक्रिया और किस तरह मिलेगा लाभ

Ladali Bahana Yojana New Update: Forms are coming for Ladli Bahana Yojana, know here the complete process and how to get benefits

Ladali Bahana Yojana New Update: लाड़ली बहना योजना के आने वाले हैं फार्म, यहां जानें संपूर्ण प्रक्रिया और किस तरह मिलेगा लाभLadali Bahana Yojana New Update: महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश में अनूठी लाड़ली बहना योजना शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना का ऐलान किए जाने के बाद इसका क्रियान्वयन किए जाने के लिए जोर-शोर से तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही यह सब भी लगभग तय हो चुका है कि योजना का लाभ कैसे मिलेगा, लाभ लेने के लिए क्या-क्या करना होगा।

इस अनूठी योजना की घोषणा होने के बाद से ही महिलाओं में इसे लेकर खासी उत्सुकता है। समस्या यह है कि अधिकांश महिलाओं को अभी तक यही जानकारी नहीं है कि इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा। कई महिलाएं आपस में चर्चा कर और कई अपने परिचितों से चर्चा कर जानकारी लेने का प्रयास कर रही हैं। उनकी इसी समस्या को दूर करने “बैतूल अपडेट” द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल स्थित मंत्रालय में महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की मंगलवार को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बनी है। इससे बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और सशक्त महिला से परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा।

इस तारीख से भरे जाएंगे योजना के फॉर्म(Ladali Bahana Yojana New Update)

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 5 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरवाना शुरू कर दिए जाएं। प्रदेश में 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से फॉर्म भरवाए जाना हैं। पंचायत सचिव, जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग करेंगे। योजना का शुभारंभ 5 मार्च को राज्य-स्तरीय आयोजन में किया जायेगा। योजना के आवेदन के लिये बहनों को भटकना न पड़े, इसके लिये मार्च और अप्रैल माह में गाँव में ही शिविर लगा कर फॉर्म लिये जायेंगे।

हर माह इस दिन खाते में आएगी राशि

इसके बाद मई माह में परीक्षण कर सूची जारी की जायेगी और 10 जून से बहनों के खातों में राशि आना शुरू हो जायेगी। योजना में प्रतिमाह बहनों के खातों में एक हजार रूपये की राशि डाली जायेगी। प्रदेश में एक साथ हर माह की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में डाली जाएगी। इससे राशि को लेकर किसी तरह के असमंजस की स्थिति भी नहीं रहेगी।

फर्जी हितग्राही न जुड़ पाए योजना से

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति साबित होगी। योजना के लाभ से बहनों की आर्थिक स्थिति सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि बहनें विवेकपूर्ण तरीके से योजना में प्राप्त राशि का उपयोग करते हुए बचत भी कर सकेगी और अच्छे कार्यों में परिवार को बेहतर सहयोग दे सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाएं। फर्जी हितग्राही न जुड़ें। उन्होंने योजना के स्वरूप निर्धारण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना का लाभ मिले।

आवेदन पत्र के प्रारूप पर हुई चर्चा (Ladali Bahana Yojana New Update)

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में जो आवेदन ऑफ लाइन भरे जायेंगे, उनको ऑन लाईन कर दिया जाए। उन्होंने आवेदन-पत्र के प्रारूप पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन-पत्र जितना सरल हो सके उतना बनाया जाये। भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ होगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया आयाम होगा। मुख्यमंत्री ने संचार के विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी देने के निर्देश दिये।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button