Betul Road Accident: तीन हादसे… स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत, नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की हुई टक्कर, खंती में गिरी कार
अंकित सूर्यवंशी, आमला (Betul Road Accident)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार और मंगलवार-बुधवार की रात्रि में 3 सड़क हादसे हो गए। बैतूल-आमला रोड पर एक स्कूल बस की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई। दो हादसे बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर हुए। एक हादसे में बस-ट्रक की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। वहीं दूसरे हादसे में ओवरटेक कर रही कार पेड़ से टकराकर खंती में गिर गई। इसमें मां-बेटा घायल हो गए।
पहले हादसे में बैतूल से आमला की ओर आ रही एक स्कूल बस की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर में हुआ। निजी स्कूल की बस ने तेज रफ्तार में आते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस बच्चे को करीब आठ फीट तक घसीटती चली गई। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

आमला के स्कूल में था अध्ययनरत (Betul Road Accident)
मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस पिता अर्जुन यादव 9 वर्ष निवासी लाखापुर को बैतूल से आमला की ओर आ रही निजी स्कूल बस ने चपेट में ले लिया। जिससे बालक की मौत हो गई। बालक आमला के निजी स्कूल का छात्र था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सड़क की जाम, लापरवाही का आरोप (Betul Road Accident)
ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने सड़क पर जाम भी लगा दिया, जिसे पुलिस ने पहुंच कर खुलवाया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से ग्राम में शोक की लहर है।
दूसरा हादसा: बस और ट्रक में टक्कर (Betul Road Accident)
दूसरा हादसा नागपुर-बैतूल नेशनल हाईवे पर मल्हारा पंखा के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। यहां एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक यात्री को हाथ में चोट आई है वहीं अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई है। हादसे के समय बस में 8 यात्री सवार थे।

बस नागपुर से जा रही थी इंदौर (Betul Road Accident)
बाबा बस (एमपी-13/जेडके-0787) नागपुर से इंदौर जा रही थी। घायल यात्री संजय गुवाड़ ने बताया कि बस बहुत ही तेज गति में थी और मल्हारा पंखा के पास अनियंत्रित हो गई। इससे बस सामने चल रहे ट्रक में जाकर घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का सामने का कांच फूट गया और गेट भी टूट कर अलग हो गया।
आननफानन में बाहर निकले यात्री (Betul Road Accident)
हादसे के तुरंत बाद यात्री बस के बाहर निकले। बस में जो यात्री सामने की ओर बैठे थे, उन्हें हल्की चोट लगी है, वहीं ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नागपुर निवासी संजय गुवाड़ को हाथ में चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उपचार के बाद सभी यात्री सुरक्षित थे।
- Read Also: Missing Village MP: राजस्व रिकॉर्ड से ही गायब हो गया मध्यप्रदेश का यह गांव, लोग हो रहे परेशान
बस और ट्रक को पुलिस ने हटवाया (Betul Road Accident)
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बस और ट्रक को सड़क किनारे हटवाया और यातायात सुचारू कर दिया गया। यात्री दूसरी बस से इंदौर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरा हादसा: खंती में गिरी कार (Betul Road Accident)

बैतूल-नागपुर हाईवे पर ही एक और हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। यहां इस कार में बैतूल निवासी विवेक पंवार और उनकी मां अलका पंवार पांढुर्णा से बैतूल जा रहे थे। इसी बीच मुलताई में पारेगांव रोड से आगे यह हादसा हो गया।
ओवरटेक करते समय हुई दुर्घटना (Betul Road Accident)
बताया जाता है कि ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार एक पेड़ से टकराकर हाईवे किनारे खंती में गिर गई। खैरियत रही कि हादसे के दौरान सेफ्टी बैलून खुलने से दोनों को अधिक चोट नहीं आई। हालांकि उनके चेहरे पर चोट आई है। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। (Betul Road Accident)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



