talented daughter : पिता चलाते हैं चाय की दुकान, होनहार बेटी ने हायर सेकेंडरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन, मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मान

• नवील वर्मा, शाहपुर
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर की छात्रा कुमारी शेफाली पिता ज्ञानचंद राठौर ने कक्षा बारहवीं में गणित संकाय में 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे व उनकी टीम ने शेफाली राठौर के घर जाकर पुष्प गुच्छ से सम्मान किया। साथ ही छात्रा व परिवार को शुभकामनाएं दी। मीडिया से चर्चा के दौरान शेफाली राठौर ने बताया कि मेरे माता-पिता व बहन निशि राठौर के सहयोग से सफलता प्राप्त की है। देखें वीडियो…👇👇
आपको बता दे कि शेफाली के पिता शाहपुर में माचना नदी के किनारे पर एक छोटी सी चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। इस अवसर पर उमेश पाटील, आशीष उईके, नवील वर्मा आदि उपस्थित रहे।
MP Board Result : जिले की प्रवीण्य सूची में भारत भारती के तुषार और शिवम ने भी कराया नाम दर्ज



