बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बच्चों को स्वस्थ और निरोगी रखने किया गोबर में लोटपोट

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    दीपावली पर्व के दूसरे दिन बैतूल शहर में श्रद्धाभाव से गोवर्धन पूजा की गई। इस मौके पर गोवर्धन की पूजा अर्चना के बाद परंपरा का निर्वहन करने छोटे बच्चों को गोवर्धन में लोटपोट किया गया। इससे बच्चे गोबर में सराबोर हो गए। मान्यता है कि इससे बच्चे स्वस्थ और निरोगी रहते हैं।

    हर साल दीवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस अवसर पर गाय के गोबर से गोवर्धन बना कर पूजा अर्चना की जाती है। शहर के सदर क्षेत्र में स्थित बड़ी ग्वालटोली, छोटी ग्वालटोली, गोकुलधाम और मुठिया देव मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन होता है। इस साल भी शुक्रवार की सुबह इन सभी स्थानों पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने श्रद्धाभाव के साथ गोवर्धन की पूजा की। इसके बाद बच्चों को गोवर्धन में लिटाया गया। यादव समाज के सदस्य अनिल यादव बताते हैं कि बच्चों को गोवर्धन में लिटाने के पीछे मान्यता यह है कि इससे बच्चे सदैव निरोगी और स्वस्थ रहते हैं और वास्तव में ऐसा होता भी है। यही कारण है कि अन्य शहरों में रहने वाले लोग भी अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोवर्धन में लिटाने के लिए खासतौर से आते हैं।

    कुछ रोये तो कुछ खुद ही लेट गए
    गोवर्धन पूजा के बाद जब बारी आई बच्चों को गोवर्धन में लिटाने की तो जब पालक बच्चों को गोवर्धन में लिटाने लगे तो कुछ बच्चे रोने लगे। इसके बावजूद परिजनों ने परंपरा का निर्वहन किया ताकि बच्चे स्वस्थ रहे। वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चे ऐसे थे जो बगैर डरे खुद ही गोवर्धन में लोट पोट हो गए और उन्होंने पूरा आनंद उठाया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button