बड़ी खबरेंबैतूल अपडेट

Chori ka khulasa : चोरी का खुलासा, 24 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Chori ka khulasa : बैतूल। शादी में गए परिवार के घर से लाखों की चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 24 लाख रुपये कीमती चोरी का माल और नकदी जब्त किए गए हैं।

एएसपी कमला जोशी ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादिया ललिता पति उकंड्या खातरकर उम्र 60 वर्ष निवासी प्रताप वार्ड बैतूल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वो एवं उसका परिवार उसके भांजे की शादी में 09 जून को भोपाल गए थे। जाते समय उसके छोटे बटेे अजय ने घर के सामने के मेन दरवाजे की कुण्डी ऐसे ही लगा दी थी। बाहर के जाली वाले दरवाजे पर ताला लगा दिया था।

वो लोग भोपाल से 10 जून की सुबह 5 बजे वापस अपने घर आये। यहां देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे सोने-चाँदी के गहनों को चुरा लिया था। इसके अलावा तीन लाख पचास हजार रूपये (जो तीन बीसी के थे) और 04 एटीएाम कार्ड (जिन पर उनके पिन नंबर लिखकर रखे थे) भी नहीं थे। जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। इस पर धारा 457, 380 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Chori ka khulasa : चोरी का खुलासा, 24 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

घेराबंदी कर लिया हिरासत में

वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही लकी उर्फ पपिंदर पिता गुरनाम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डॉन बास्को, बैतूल एवं आकाश उर्फ मोनू पिता जवाहरलाल मालवी उम्र 32 वर्ष निवासी टिकारी बैतूल को सांपना डैम के आगे साई मंदिर के पास से घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की।

पूछताछ में कबूल की चोरी (Chori ka khulasa)

उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही बच्चा जेल चौक के पास 10 जून की रात्रि में सूना मकान पाकर चोरी की थी। आरोपियों ने सोने एवं चांदी के जेवर अपने घर के कच्चे फर्श के अंदर गाड़ दिये थे। आरोपियों की निशानदेही पर यह जेवर और नकद राशि उनसे जब्त की गई। घटना में प्रयुक्त वाहन भी आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया। आरोपियों के पास से करीबन 24 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

आरोपियों से यह जेवर जब्त (Chori ka khulasa)

आरोपियों के पास से 04 नग चांदी के सिक्के, 02 जोड़ी पुरानी इस्तेमाली पायल, 02 नग बच्चे के चांदी के ब्रेसलेट, 01 बड़ी चेन पेंडल सहित, 08 मोती पेंडल सहित, 02 नग मंगलसूत्र सोने के, 03 जोड़ी सोने के झुमके, 01 जोड़ी ईयर रिंग, 03 नग सोने की अंगूठी, नाक का मुखड़ा और एक लौंग, 03 जोड़ी चांदी की पायल नयी,01 जोडी मोटी पायल घोर, सोने का रानी हार, 01 नग बड़ा मंगलसुत्र, 03 जोड़ी सोने के झाले, एक पतली चैन लाकेट, 1 जोड़ी गोल कान के टॉप्स, 10 मोती पेंडल सहित, 03 बडे और 02 छोटे सोने के टॉप्स और नकदी 71580 रुपये जप्त किये गये।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button