गांव के लड़के ने बनाई 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक, 10 रुपए में देती है 150 किमी की रेंज, कीमत मात्र 12 हजार, आनंद महिन्द्रा भी हुए फैन-6 seater electric bike

Village boy made 6 seater electric bike: भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां देसी जुगाड़ से लोग अपने सारे काम आसानी से निपटा लेते है। देसी जुगाड़ के कई वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल होते है, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भौचक्के रह जाते है। ऐसा ही एक कारनामा गांव के लड़के ने कर दिखाया है। गांव के लड़के ने 6 सीट वाली इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की है। इंटरनेट (Internet) पर तेजी से वायरल होता यह वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो को जैसे ही महिंद्रा समूह के अध्यक्ष (Mahindra Group Chairman) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देखा तो वह भी इस लड़के के फैन बन गए।
10 रुपए में चलती है 150 किमी
बता दें कि लड़के ने जो 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है, वो 150 किमी की रेंज देती है। इसे चार्ज करने में मात्र 8 से 10 रुपए का खर्च आता है। इतनी रेंज तो देश में सबसे ज्यादा पापुलर OLA की इलेक्ट्रिक स्कूटर भी नहीं देती, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है।
आनंद महिन्द्रा भी हुए फैन
आनंद महिन्द्रा ने इस वायरल वीडियो को ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर आनंद महिन्द्रा ने लिखा “सिर्फ छोटे डिजाइन इनपुट के साथ इस डिवाइस को ग्लोबल एप्लिकेशन मिल सकता है. मैं हमेशा गांव के परिवहन आविष्कारों से प्रभावित रहा हूं, जहां आवश्यकता आविष्कार की जननी है।” वायरल वीडियो को देखें तो इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 5 सीट लगी दिख रही है। इस हिसाब से ये बाइक 6 सीटर है।
With just small design inputs, (cylindrical sections for the chassis @BosePratap ?) this device could find global application. As a tour ‘bus’ in crowded European tourist centres? I’m always impressed by rural transport innovations, where necessity is the mother of invention. pic.twitter.com/yoibxXa8mx
— anand mahindra (@anandmahindra) December 1, 2022
मात्र 12 हजार में की तैयार
वीडियो में देखें तो बाइक तैयार करने वाले लड़का इस बाइक के बारे में बताता है कि इस 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में सिर्फ 10-12 हज़ार रुपए खर्च हुए हैं। वह आगे बताता है कि यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक चल सकती है। लड़के ने ये दावा भी किया है कि, इसे सिर्फ 10 रुपये में चार्ज किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 1करोड़ के आस-पास व्यूज मिल चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
नीचे वीडियो में आप देख सकते है किस तरह इस तरह की 6 सीटर इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जा सकती है।
Credit : Creative Channel @youtube




