बड़ी खबरें

Eiffel Tower of Bihar: सिर्फ 72 इंच जमीन पर खड़ा कर दिया 5 मंजिला मकान, अंदर है ऐसी सुविधाएं

Eiffel Tower of Bihar: 5-storey house built on only 72 inches of land, such facilities are inside

Eiffel Tower of Bihar: सिर्फ 72 इंच जमीन पर खड़ा कर दिया 5 मंजिला मकान, अंदर है ऐसी सुविधाएंEiffel Tower of Bihar: आपने अब तक तो सुना होगा कि एफिल टावर पेरिस में ही है, लेकिन भारत के बिहार में भी एफिल टावर बन गया है। जी हां बिहार में एक शख्स ने महज 72 इंच चौड़ी जमीन पर 5 मंजिला मकान बनाया है और इसे अपनी पत्नी को मुंह दिखाई में तोहफे में दिया है। यह मकान अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। लोग इसे एफिल टावर ऑफ बिहार कहते हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर के गनीपुर मोहल्ले में पांच मंजिल का यह अजूबा मकान (Eiffel Tower of Muzaffarpur) सिर्फ 72 इंच (6 फीट) चौड़ी जगह में बनाया गया है। पांच मंजिलों वाले इस अनोखी इमारत के आगे के आधे हिस्से में सीढ़ियों बनी हैं और दूसरे हिस्से में घर बना हुआ है। मकान का आधा हिस्सा 20 फीट लंबाई और 5 फीट चौड़ाई वाला है। इस मकान में एक कमरे का फ्लैट बनाया गया है जिसमें शौचालय से लेकर किचन तक मौजूद है। किचन और शौचालय का आकार ढाई गुना बनाम साढ़े तीन फुट का है। कमरे की लंबाई 11 फीट और चौड़ाई 5 फीट है।

Eiffel Tower of Bihar: सिर्फ 72 इंच जमीन पर खड़ा कर दिया 5 मंजिला मकान, अंदर है ऐसी सुविधाएं

मुजफ्फरपुर के रहने वाले संतोष ने यह अनोखा मकान अपनी पत्नी अर्चना के लिए बनवाया है। शादी के बाद उन्होंने यह तोहफा अपनी पत्नी को मुंह दिखाई में दिया था।

 

संतोष ने पहले तो नगर निगम के इंजीनियर तक ने इसे पास करने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद नक्शा पास हुआ और उसके बाद संतोष कुमार डटे रहे और अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। तीन साल की मेहनत के बाद 2015 में जब प्यार की निशानी बनकर तैयार हुई तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Eiffel Tower of Bihar: सिर्फ 72 इंच जमीन पर खड़ा कर दिया 5 मंजिला मकान, अंदर है ऐसी सुविधाएं

इस घर को ड्राइंग रूम बेडरूम और हर फ्लोर पर बालकनी तक बनाया गया है। जो एक छोटे परिवार के लिए कहा जा सकता है। अब भी इस मकान के कई कमरों में कई किराएदार परिवार रह रहे हैं जो बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग में एक ऑफिस भी है। मुजफ्फरपुर में यह घर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।(Eiffel Tower of Bihar)

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button