बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दैनिक बैतूल टॉक्स का हुआ विमोचन, सोशल मीडिया के बाद प्रिंट में भी प्रवेश

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    सोशल मीडिया पर बैतूल टॉक्स की शुरूआत करने वाले बैतूल टॉक्स मीडिया वर्क प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप ने अब प्रिंट मीडिया में भी प्रवेश ले लिया है। ग्रुप के दैनिक समाचार पत्र बैतूल टॉक्स का सोमवार रात में रामकृष्ण बगिया में भव्य विमोचन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिव नवनीत गर्ग, भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी अंकित आर्य, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पंवार, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, राठौर परिवार की ओर से दिनेश गुड्डू राठौर, अरविंद अब्बू राठौर, अरूण राठौर उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों को तुलसी के पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने अपने संबोधन में बैतूल की पत्रकारिता की तारीफ करते हुए बैतूल टास्क के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी। बैतूल टॉक्स के डायरेक्टर साहिल राठौर और हर्ष राठौर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बैतूल टॉक्स पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है और अब प्रिंट के रूप में कार्य करेगा। हम अपने पाठकों की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button