बैतूल अपडेट

Betul Highway Jam News : हिवरखेड़ी के किसानों ने किया हाइवे जाम, बंसल कम्पनी ने नहीं डाला मुआवजा, खेतों में बन गई सड़क

Betul Highway Jam News: Farmers of Hivarkhedi did highway jam, Bansal company did not give compensation, road built in fields

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ीसावलीगढ़

Betul Highway Jam News: एनएच 59 नांदा जोड़ हिवरखेड़ी के पास दोपहर हिवरखेड़ी के किसानों ने इंदौर हाइवे बना रही बंसल कंपनी के विरोध में जमकर हंगामा किया। किसानों ने दोपहर 12 बजे से सड़क पर जाम लगा रखा है। किसानों ने बताया कि बंसल कंपनी ने हमारे खेतों की भूमि अधिग्रहित कर सड़क का निर्माण तो कर लिया, लेकिन 6 माह पूर्व मिले आश्वासन के बावजूद उन्हें मुआवजा नही दिया गया।

Betul Highway Jam News: हिवरखेड़ी के किसानों ने किया हाइवे जाम, बंसल कम्पनी ने नहीं डाला मुआवजा, खेतों में बन गई सड़क

किसानों का कहना है कि हम सड़क का जाम तब ही हटाएंगे, जब हमारे खाते में बंसल कंपनी मुआवजे की राशि ट्रांसफर करेगी। चाहे कुछ भी हो हम यहाँ से हटेंगे नहीं। हालांकि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचकर उन्हें समझाइश दे रहे है। फिर भी वे जाम नहीं खोल रहे, जिससे मार्ग पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी है। कई यात्री बसें भी जाम में फस गयी है। कई वाहनों में तो लोग शादी जा रहे है, वे भी किसानों से सड़क खोलने की मांग कर रहे है लेकिन किसान जिद पर अड़े है और सड़क पर वाहनों का काफिला बढ़ता ही जा रहा है। मौक़े पर पुलिस भी नही पहुचीं है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button