Top 10 Most Beautiful Girl: दुनिया की सबसे खुबसूरत महिलाओं की लिस्ट हुई जारी, दीपिका पादुकोण का 9वां नंबर, देखें किसका है पहले स्थान

Top 10 Most Beautiful Girl: दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में भारत से एकमात्र दीपिका पादुकोण शामिल है, जिन्हें 9वां स्थान मिला है। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि जब दीपिका को 9वां नंबर मिला है, तो पहले नंबर पर कौन होगी। आईए जानते हैं लंदन बेस्ड प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिवा द्वारा तैयार की गई पूरी दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं की लिस्ट तैयार की है। हम आपको नीचे से ऊपर के क्रम में सबसे सुंदर महिलाओं के नाम और उन्हें मिली रेंटिंग के बारे में बताएंगे।
10. हायोन जंग | Hyeon Jung
![]()
लिस्ट में सबसे आखिर में और दुनिया की 10वीं सबसे हसीन महिला साउथ कोरियन एक्ट्रेस और मॉडल होयोन जंग है। उनका नाम लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। होयोन को 89.63 पर्सेंट रेटिंग मिली है।
9. दीपिका पादुकोण | Deepika Padukone

बॉलीवुड की मस्तानी और अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली इंडियन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। उन्हें कुल 91.22 पर्सेंट रेटिंग दी गई।
8. किम कार्दशियन | kim kardashian

कभी दुनिया की टॉप 5 हसीन चेहरों में शामिल किम कार्दशियन रेटिंग घट गई है। ये ही कारण है कि ग्लोबल पर्सनालिटी किम कार्दशियन को इस लिस्ट में 8वें नंबर का स्थान मिला है। वो अपनी खूबसूरती और कर्वी फिगर की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्हें 91.28 पर्सेंट रेटिंग मिली हैं।
7. जॉर्डन डन| jordan dun 
अब बात जब दुनिया की सबसे खूबसूरत हसिनाओं की हो रही है तो हॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला था। हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जॉर्डन डन को खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में सातवां नंबर मिला है। उन्हें 91.39 पर्सेंट रेटिंग मिली है।
6. टेलर स्विफ्ट |Taylor Swift

अमेरिकन की मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट को इस लिस्ट में 6वां स्थान मिला है। उनके पॉप सांग्स पूरी दुनिया में मशहूर है। उन्हें लिस्ट में कुल 91.64 पर्सेंट रेटिंग दी गई है।
5. एरियाना ग्रांडे |Ariana Grande

अमेरिकी सिंगर और राइटर एरियाना ग्रांडे को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की इस लिस्ट में 5वें नंबर मिला हैं। उन्होंने कुल 91.81 पर्सेंट रेटिंग प्राप्त की है।
4. बेयॉन्से |Beyonce

अमेरिका की मशहूर और खूबसूरत सिंगर, एक्ट्रेस और राइटर बेयॉन्से का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वो 92.44 पर्सेंट रेटिंग के हिसाब से चौथे नंबर पर हैं।
3. बेला हदीद | bella hadid

अब बात करते हैं अमेरिकन मॉडल बेला हदीद की जो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 94.35 पर्सेंट रेटिंग के साथ उन्होंने ये स्थान हासिल किया है।
2. जेंडाया |zendaya

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेंडाया दुनिया की दूसरे नंबर सबसे खूबसूरत महिला हैं। रैंकिंग के हिसाब से जेंडाया को 94.37 पर्सेंट रेटिंग मिली है।
1. जोडी कॉमर | jodi comer
दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं की इस लिस्ट सबसे पहले नंबर पर हैं जोडी कॉमर जो मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्हें इस लिस्ट में 98.7 रेटिंग के साथ पहला स्थान मिला है।
News Source: zeenews.india



