Gold-Silver Rate: आज रामनवमी पर खरीदारी की मची लूट, इतना रहा सोने का भाव
Gold-Silver Rate: Shopping spree on Ramnavami today, so much was the price of gold

Gold-Silver Rate: प्रतिदिन के अनुसार सोने-चांदी में आज भी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगर आप भी सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। आइए, जानते हैं क्या है आज के सोने-चांदी के भाव…
बीते दिन यानी बुधवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 59,670 था। वहीं आज गुरूवार 24 कैरेट सोने का भाव 59,670 है। आज सोने के भाव में स्थिरता है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 54,700 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 54,700 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी स्थिरता देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 73,300 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 73,000 रूपए रहा था। मतलब चांदी के भाव थोड़े से बढ़े हैं।
जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold-Silver Rate
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 73,300 रूपए किलो है।
- Also Read : Navratri Kanya Bhojan Recipe: नवरात्रि में नवमी पर मिनटों में बनाये कला चना, हलवा, पूरी का स्पेशल प्रसाद

कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
से पता करें सोने की शुद्धता
आज के समय में नकली वस्तुओं का चलन बढ़ गया है। ऐसे में सोने और चांदी खरीदने से पहले इसकी शुद्धता की जांच की जाना बेहद जरूरी हो जाता है। ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है। 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है। उस पर 999 अंक दर्ज होगा। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
हॉलमार्क का रखें ध्यान (Gold Silver Price)
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
मिस्ड कॉल से पता करिए सोने का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।
बाजार/कारोबार और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



