Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 20 अगस्त: मक्का-सरसो महंगे, गेहूं-चना के दाम गिरे
Betul Mandi Bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज बुधवार को 4986 बोरों की आवक हुई है। आज सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 3532 बोरों की हुई। इसके अलावा सोयाबीन की 1103, चना की 21, मक्का की 193, सरसो की 6, मूंग की 39, उड़द की 6 और गुल्ली की 86 बोरे आवक हुई। आज तुअर की आवक नहीं हुई।
आज बैतूल मंडी में विभिन्न फसलों के दाम में भारी उतार चढ़ाव आया है। एक ओर जहां मक्का, सरसो और गुल्ली के भाव में उछाल देखा गया, वहीं दूसरी ओर सोयाबीन, चना, गेहूं, मूंग और उड़द के भाव बुरी तरह से फिसले हैं।

सोयाबीन और चना के दाम गिरे (Betul Mandi Bhav)
सोयाबीन और चना के भाव आज गिरे हैं। कल सोयाबीन के उच्चतम भाव 4700 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 4650 रुपये तक ही जा सके हैं। इसी तरह चना के भाव कल 5601 रुपये तक गए थे, वहीं आज यह मात्र 5401 रुपये पर ही अटक गए हैं।
मक्का और गेहूं के भाव की यह स्थिति (Betul Mandi Bhav)
मक्का के भाव में आज तेजी रही वहीं गेहूं के भाव गिरे हैं। कल मक्का के उच्चतम भाव 2225 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 2400 रुपये तक पहुंच गए। इसी तरह गेहूं के भाव कल 2801 रुपये तक गए थे। लेकिन, आज यह 2741 रुपये तक ही जा पाए।

सरसो और मूंग के यह रहे रेट (Betul Mandi Bhav)
बैतूल मंडी में आज सरसो के अधिकतम रेट 6500 रुपये तक पहुंचे हैं। वहीं कल यह 6325 रुपये तक ही जा सके थे। इसी तरह मूंग के भाव कल 7300 रुपये तक गए थे, लेकिन आज 6800 रुपये तक ही पहुंच सके हैं। मूंग के भाव में तगड़ी गिरावट आई है।
- Read Also: Sanchi Bhat Yojana MP: बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 11 हजार रुपये, जानिए कौन उठा सकेगा लाभ
उड़द और गुल्ली के अलग-अलग रंग (Betul Mandi Bhav)
इसी तरह उड़द के भाव कल 6000 रुपये तक गए थे। वहीं दूसरी ओर आज यह 5551 रुपये तक ही पहुंच पाए हैं। गुल्ली के भाव में आज थोड़ी तेजी दिखी है। कल गुल्ली के भाव 4885 रुपये तक पहुंचे थे वहीं आज यह 4890 रुपये तक गए हैं।
बैतूल मंडी में आज 20 अगस्त 2025 के भाव और आवक की स्थिति (Betul Mandi Bhav)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


