बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gang Rape : 13 साल की मासूम का अपहरण कर 3 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, इधर मानसिक विक्षिप्त से अप्राकृतिक कृत्य

  • मनीष राठौर, भैंसदेही
    बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय मासूम का 3 युवकों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट भैंसदेही थाने में दर्ज कराई गई है। हालांकि अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी बप्पा उर्फ साजन, अंकित झारखंडे एवं विशाल कच्चा ने दो दिन पहले 13 वर्षीय किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे गांव के ही एक मकान में लेकर गए। वहां पर किशोरी को डरा-धमका कर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद आरोपी भाग गए।

    उनके चुंगल से छूटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता मंगलवार को परिजनों के साथ भैंसदेही थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कृत्य और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। बुधवार को पीड़िता के भैंसदेही न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज किए है। इधर आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।

    जंगल में ले जा कर अप्राकृतिक कृत्य

    दूसरी ओर चिचोली थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत थाना चिचोली में परिजनों द्वारा की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन आज पीड़ित को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि आरोपी मलाजपुर का है और वह 10 दिन पूर्व मानसिक विक्षिप्त युवक को जंगल में ले गया था। वहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उन्होंने ने आरोपी पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button